1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Makar Rashi - Money horoscope

Capricorn Horoscope 2022: मकर राशि, धन के लिए कैसा रहेगा 2022 | Makar Rashi - Money horoscope

धन के सितारे चमकदार हैं...

मकर राशिफल 2022
मकर राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन
 
मकर राशि के लिए राशिफल 2022 कहता है कि इस साल आपको शनिदेव बहुत राहत देंगे अत: धन के मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साल 2022 आय में वृद्धि के योग बना रहा है। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में आप सक्षम होंगे। जनवरी में मंगल के गोचर में खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी। इस दौरान बचत कम रहेगी। 
 
अप्रैल के अंत में शनि का गोचर कुंभ राशि में होगा जो धन के लिहाज से अधिक मेहनत की मांग करता है। आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। बैठे बिठाए काम नहीं होगा आपको अपनी धन कमाने की निर्णय शक्ति और संकल्प शक्ति मजबूत करनी होगी। यहा साल आपके लिए अच्छे फल देगा बशर्ते आप अपनी मेहनत और प्रयास में कोई कसर न रखें। शनिदेव कर्म फल के अनुसार भाग्य का सितारा चमकाते हैं अत: अपने आप पर भरोसा रखकर इस साल धन की दिशा में प्रयास करें। स फलता जरूर मिलेगी। 
 
अप्रैल माह में मीन राशि में गुरु बृहस्पति के विराजित होने से कई सुंदर योग बन रहे हैं। साल 2022 के अंत तक आर्थिक स्थिति शानदार होगी और आप अपनी मेहनत के अनुसार बढ़िया फल हासिल कर सकेंगे। नई नौकरी या प्रमोशन के माध्यम से आमदनी बढ़ाने में सफल होंगे। 
 
कुल मिलाकर धन के सितारे चमकदार हैं बस आप अपना फोकस सही दिशा में बनाए रखें।