सम्बंधित जानकारी
- Aditya L-1 सूर्य के वर्तमान, भविष्य पर और प्रकाश डालेगा : वैज्ञानिक दीपांकर बनर्जी
- चार महीनों में 15 लाख किमी की यात्रा करेगा ISRO का Aditya-L1, क्या है खासियत, कितनी लागत में करेगा सूर्य पर कब्जा
- 2 सितंबर को सूर्य पर जाएगा ISRO का अंतरिक्ष यान, Aditya L1 Mission इन रहस्यों को करेगा उजागर
- Aditya L1 Mission : अब सूर्य पर जाएगा भारत का अंतरिक्ष यान, जानिए क्या है मिशन आदित्य L1 मिशन
- चांद के बाद सूरज की बारी, इसरो ने की Aditya L1 mission की तैयारी, क्या है इस सूर्य मिशन में खास?
सौर मिशन Aditya L1 को लेकर उल्टी गिनती शुरू, शनिवार सुबह 11.50 बजे लांचिंग
Aditya L1 mission : सौर मिशन आदित्य-एल1 की उलटी गिनती आज से शुरू हो गई। इस मिशन को 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। मिशन को PSLV C-57 से लांच किया जाएगा।
इसरो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आदित्य-एल1 की 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन 12.10 मिनट पर शुरू हुआ। मिशन को 2 सितंबर को सुबह 11.50 पर लांच किया जाएगा।
मिशन की उल्टी गिनती शुरू होने से पहले ISRO वैज्ञानिकों की एक टीम आदित्य-एल1 मिशन के लघु मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची।PSLV-C57/Aditya-L1 Mission:
— ISRO (@isro) September 1, 2023
The 23-hour 40-minute countdown leading to the launch at 11:50 Hrs. IST on September 2, 2023, has commended today at 12:10 Hrs.
The launch can be watched LIVE
on ISRO Website https://t.co/osrHMk7MZL
Facebook https://t.co/zugXQAYy1y
YouTube…
आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु-1 (L1) तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। लैग्रेंजियन बिंदु-1 वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है।
यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे इसरो ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
