10th World Hindi Conference Articles

Tue, 16 Jun 2026

Notifications




सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवार

सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवारसूडान में परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और वहां आम नागरिक भय, हिरासत में लिए जाने या ग़ायब होने की आशंका में अपना जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं। सूडान के लिए स्वतंत्र, अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र के लिए अपने नए अपडेट में यह जानकारी दी है। आम नागरिकों पर वफ़ादारी दिखाने का दबाव बढ़ रहा है। मनमाने ढंग से की गई गिरफ़्तारियों और फिरौती की रक़म ऐंठे जाने की वजह से सूडान में मानवीय आपात स्थिति जटिल हो गई है। कुछ मामलों में परिवारों ने हिरासत में रखे गए अपने परिजन की रिहाई के लिए बड़ी धनराशि अदा की है, जो कि 40 हज़ार डॉलर तक हो सकती है।