सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में Cyber Crime के मामले हुए दोगुने, NCRB रिपोर्ट से हुआ खुलासा
- 75 फीसदी से ज्यादा साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी के हुए, रिसर्च में हुआ खुलासा
- एक अलग दुनिया का क्राइम है साइबर अपराध
- अमित शाह बोले, साइबर अपराधों ने पैदा किया पूरी दुनिया में सुरक्षा को खतरा
- cyber criminals: हैकरों को ललचा रहा है एजुकेशन और रिसर्च सेक्टर
Year Ender 2023 : तेलंगाना में बढ़े साइबर अपराध, 2023 में हुई 9 फीसदी की बढ़ोतरी
Cyber crime increased in Telangana : तेलंगाना में मुख्य रूप से साइबर अपराध में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि के चलते 2023 में समूची अपराध दर में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा वर्ष के दौरान पुलिस ने कुल 2.13 लाख मामले दर्ज किए जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.97 प्रतिशत अधिक हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हाल में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस की व्यस्तताओं के बावजूद 2023 पिछले वर्ष की तुलना में घटना-मुक्त रहा।
मौजूदा वर्ष के दौरान पुलिस ने कुल 2.13 लाख मामले दर्ज किए जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.97 प्रतिशत अधिक हैं। 2023 में साइबर अपराध के कुल 16,339 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल 13,895 रहे थे, लिहाजा तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो इनमें 17.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस वर्ष के दौरान खोई हुई कुल संपत्ति का मूल्य 151.78 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से 80.81 करोड़ रुपए (53.82 प्रतिशत) का सामान बरामद किया गया जबकि पिछले साल 50 प्रतिशत सामान बरामद किया गया था।
चालू वर्ष के दौरान अपहरण के कुल 1,362 मामले दर्ज किए गए, विश्लेषण में पाया गया कि केवल नौ अपहरण फिरौती के लिए किए गए थे। 2023 में बलात्कार के 2,284 मामले दर्ज किए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
