सम्बंधित जानकारी
- karwa chauth 2023: ऑफिस जा रही हैं तो किस तरह रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत?
- Karwa Chauth Gift Ideas: इस करवा चौथ अपनी वाइफ को दें ये गिफ्ट
- karva chauth: करवा चौथ पूजन सामग्री की जरूरी 34 चीजें, जानें इस सूची में (Puja Samagri List)
- karwa chauth 2023: करवा चौथ व्रत के 10 खास नियम
- karwa chauth 2023: करवा चौथ व्रत का महत्व, परंपरा और इतिहास
Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: घर पर सजाएं सुंदर करवा चौथ थाली
karwa chauth thali decoration ideas
1. यह थाली करवा चौथ के लिए बहुत स्पेशल है। आप इस तरह के पैटर्न वाले कपड़े से अपनी थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। कपड़े को चिपकाने के लिए आप फैब्रिक ग्लू या गन ग्लू का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इस पैटर्न में कोई गिफ्ट पेपर भी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इस तरह की हैंगिंग हलकी हो जिससे थाली भारी न लगे।
2. यह काफी क्रिएटिव और यूनिक थाली है। इस तरह की फोटो का प्रिंट निकालकर, उसे गोल शेप में काटकर लगा सकते हैं। साथ ही आपको इस तरह के मोतियों वाले स्टीकर बाज़ार में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की थाली में आप अपनी भी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। आप कलर पेपर की मदद से बाकि आइटम को सजा सकते हैं। आपको इस तरह का गोल्डन पेपर बाज़ार या स्टेशनरी शॉप पर मिल जाएगा।
3. इस सुंदर थाली को सजाने के लिए आपको मोतियों की ज़रूरत होगी। आप मोतियों की माला भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की हैंगिंग आपको बुटिक या टेलर की दुकान पर मिल जाएगी। साथ ही थाली की हैंगिंग बनाने के लिए आप डायरेक्ट लेस पर इसको चिपका या सिल सकते हैं। फिर लेस को थाली पर चिपका दें।
4. इस करवा चौथ 2023 आप इस सुंदर थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। इस तरह की थाली के लिए आप साधारण लाल रंग का पेपर लें। इस तरह के मोतियों और बिंदी वाले स्टीकर आप स्टेशनरी शॉप से ले सकते हैं। आप इसमें गोल आकार के छोटे छोटे कांच भी लगा सकते हैं। इस थाली को आप स्टीकर और अपनी क्रिएटिविटी की मदद से सजा सकते हैं।
5. यह थाली काफी सिंपल और सुंदर है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं है। इसे आप मोती वाले स्टीकर की मदद से सजा सकते हैं। आप अपने डिजाइन के अनुसार इस थाली को डेकोरेट कर सकते हैं। आप थाली को डायरेक्ट कलर भी कर सकते हैं या पेपर चिपका सकते हैं।
