सम्बंधित जानकारी
- Karwa Chauth in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कर रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का ध्यान रखें
- Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: घर पर सजाएं सुंदर करवा चौथ थाली
- Karwa Chauth Gift Ideas: इस करवा चौथ अपनी वाइफ को दें ये गिफ्ट
- Karwa Chauth Look in Suit: करवा चौथ के लिए 5 सूट लुक आईडिया
- Karwa Chauth Saral Puja Vidhi : करवा चौथ व्रत की यह है सबसे सरल और सही विधि, व्रत का मिलेगा 100 गुना फल
Karwa Chauth Look 2023: आपके फेवरेट टीवी एक्ट्रेस की तरह करें करवा चौथ लुक तैयार
karwa chauth outfit ideas 2023
इस पूजा में सोलाह श्रृंगार का बहुत महत्व है। साथ ही इस दिन स्टाइलिश दिखने के लिए आप अपनी फेवरेट टीवी एक्ट्रेस के लुक का आईडिया ले सकती हैं। चलिए देखते हैं आपके फेवरेट एक्ट्रेस का लुक (karwa chauth outfit ideas 2023)....
1. शिवांगी जोशी जो आज भी देश में नायरा के नाम से प्रचलित हैं। इनका यह लुक काफी प्यारा और स्पेशल है। इस करवा चौथ 2023 को खास बनाने के लिए आप इनका यह स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। इस स्टाइल को आप लहंगा से तैयार कर सकते हैं। साथ ही इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक कोप बेहद खास बना देगी।
2. अनुपमा यानी रुपाली गांगुली आज पुरे भारत में तहलका मचा रही हैं। उनका सीरियल आज के समय में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। साथ ही उनका यह लुक भी बहुत सुंदर और क्लासी है। आप इस तरह की साड़ी में चोकर नेकलेस पहन सकते हैं। यह लुक ट्रेडिशनल के साथ काफी ज्यादा एलिगेंट है। ओपन हेयर की जगह आप जुड़ा भी बना सकती हैं।
3. दिव्यंका त्रिपाठी आज भी सबकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा फेन फोलोइंग है। दिव्यंका का यह लुक काफी ज्यादा यूनिक और क्लासी है। साड़ी में पोनी टेल बहुत अच्छा आईडिया है। इसके साथ ही लंबे इयररिंग उनके चेहरे को और भी लंबा और स्लिम दर्शा रहे हैं। आप भी यह लुक ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको पोनीटेल बनाना पसंद है तो आपको यह लुक ट्राई करना चाहिए।
4. रुबीना दिलैक अपने शो और बिग बॉस से काफी ज्यादा प्रचलित हैं। अगर आप इस करवा चौथ कुछ खास लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आपको यह लुक ज़रूर देखना चाहिए। आप अपनी बनारसी या चंदेरी साड़ी की मदद से इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पर पर्ल ज्वेलरी बहुत एलिगेंट लगती है। साथ ही गुलाब के फूल इस लुक को खास बना देंगे।
5. महादेव, नागिन से लेकर बॉलीवुड तक मौनी रॉय ने अपने टैलेंट की पहचान बनाई है। साथ ही वह अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। आप भी मौनी रॉय की तरह यह लुक ट्राई कर सकते हैं। फुल स्लीव और डीप नैक ब्लाउज के साथ चोकर नेकलेस काफी अच्छा लगता है। यह काफी सिंपल पर शानदार लुक है।
