Daily Horoscope

West Bengal

Thu, 19 Nov 2026

Notifications




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्तावमध्यप्रदेश के लिए 19 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। आज निवेश के तौर पर राज्य में नई शुरुआत हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल के निजी होटल में आयोजित "मध्यप्रदेश टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ग्वालियर इन्वेस्टर मीट" का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्वालियर टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन (TMZ) के पहले फेज की शुरुआत और दूसरे फेज की लॉन्चिंग हुई। पहले फेज में राज्य सरकार को 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 निवेशकों को आवंटन पत्र सौंपे।