सम्बंधित जानकारी
- बलिया में किशोरी के साथ बलात्कार, मामला दर्ज
- पाकिस्तान उठाएगा बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कदम
- प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से फिजियोथेरेपिस्ट से की शादी, सितंबर में लिए सात फेरे!
- IPL-13 : दिल्ली कैपिटल्स के सहायक फिजियोथेरेपिस्ट Corona संक्रमित
- Fact Check: ब्लड क्लॉट का खतरा, कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को हवाई यात्रा से बचना चाहिए? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच
Fact Check: क्या मोदी सरकार ने सभी रेपिस्ट को फांसी देने का अध्यादेश पास किया? जानिए पूरा सच
देश में आए दिन बलात्कार के खौफनाक मामले सामने आते हैं। लेकिन कई बार दोषियों को सजा मिलने में काफी वक्त लग जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बलात्कार के दोषियों को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार ने सभी रेपिस्ट को फांसी देने का अध्यादेश पास कर दिया है। दावे के मुताबिक, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है..
क्या हो रहा वायरल-
पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के एक फर्जी ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है, "मोदी सरकार ने कर दिया, अब हर बलात्कारी को मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी."
इसी तरह के पोस्ट कई अन्य फेसबुक और ट्विटर यूजर्स भी कर रहे हैं।
क्या है सच-
हमने वायरल दावे की पड़ताल शुरू करते हुए सबसे पहले संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस बात की पुष्टि करती हो कि भारत में सभी रेपिस्ट्स को फांसी की सजा का प्रावधान कर दिया गया है।
हालांकि, हमें साल 2018 की कुछ रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें बताया गया है कि राष्ट्रपति ने आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक 2018 को मंजूरी दी है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मंजूरी के बाद महिलाओं के साथ रेप करने पर न्यूनतम सजा को 7 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। इसके अलावा 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप पर मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा फर्जी है। फिलहाल देश में सभी बलात्कारियों को फांसी की सजा देने का कोई कानून नहीं बनाया गया है।
क्या हो रहा वायरल-
पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के एक फर्जी ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है, "मोदी सरकार ने कर दिया, अब हर बलात्कारी को मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी."
मोदी सरकार ने कर दिया, अब हर बलात्कारी को मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी.
— रंजन गोगई (@THEGOGAI) June 21, 2021
ब्रेकिंग न्यूज़ :: बलात्कारी को मृत्युदंड
— राजा त्रिपाठी (@RajaTripathigkp) June 19, 2021
जिसका इंतज़ार था वही मोदी सरकार ने दिया, अब हर बलातकारी को मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी
वन्देमातरम pic.twitter.com/ZF1zdNkTuv
#SUPER_EXCLUSIVE
जिसका इंतज़ार था वही मोदी सरकार ने कर दिया, अब हर बलात्कारी को मिलेगी फांसी,
राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी. pic.twitter.com/xQhZUoePpw
— Rajkumar (@Rajkuma84441744) June 22, 2021