सम्बंधित जानकारी
- बलात्कार पीड़िता को आरोपी के साथ घुमाया, NCPCR ने मांगी रिपोर्ट
- क्या अपराधियों को नपुंसक बनाने से रुक जाएंगे बलात्कार के मामले?
- राज्यसभा में राकांपा ने उठाई मांग, वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करें
- UP: बलात्कार पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप
- यूपी में निर्दोष काट रहे हैं सजा, ये कैसा कानून है?
Ballia | बलिया में किशोरी के साथ बलात्कार, मामला दर्ज
बलिया (यूपी)। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है।
गड़वार थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर सोमवार को तूफानी चौहान (24) के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म की धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि किशोरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह गत 4 अप्रैल की शाम खेत से लौट रही थी तभी तूफानी चौहान ने उसके साथ बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा)
