सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर पर हमें भी कानून का इंतजार है...
- नहीं मिला टिकट, कांग्रेस नेता ने सिंधिया की प्रतिमा के नीचे खाया जहर
- चाचा, एक बार हिन्दू आतंकवाद वाला डायलॉग बोल दो ना...
- प्रधानमंत्री मोदी RSS के लिए शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह : शशि थरूर
- कांग्रेस नेता के हाथ से छूटी आरती की थाली, दुर्गा पंडाल में लगी आग, आयोजकों ने लगाया आरोप
क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता सेक्स रैकेट में पकड़ी गई.. जानिए VIRAL तस्वीरों का सच..
रिद्धी पठानिया नाम के यूजर ने फेसबुक ग्रुप ‘We Support Narendra Modi’ पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता शबाना सारा अली अपने घर में चलाती थी बैशयावरती का धंधा। पुलिस की रेड में पकडी गेई खुद भी और अन्य’। इस पोस्ट को अब तक 2600 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है और लगभग 2500 लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है।
ऐसी ही खबर कई अन्य फेसबुक ग्रुप्स पर भी चल रही है।ट्विटर पर भी इन्हीं दो तस्वीरों के साथ यही दावा किया जा रहा है।
@INCIndia मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता शबाना सारा अली पकड़ी गई।
— Hariom Gupta (@Hari57Gupta) November 16, 2018
कांग्रेस में वाकई फंड की भयानक कमी है...
वैसे पार्टी के साथ साथ नाम पर ध्यान देने की जरूरत है, pic.twitter.com/nk7sSSmUh7
ये लो अब मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता शबाना सारा अली वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते हुए पकड़ी गई
— SHAILESH (@_sambapu_) November 15, 2018
कांग्रेस में वाकई फंड की भयानक कमी है
माल टन्च है दिग्गी राजा @RahulGandhi @INCIndia @digvijaya_28 @ShashiTharoor pic.twitter.com/6FlEkrq9Xz
मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता शबाना सारा अली वेश्यावृत्ति करती और अन्य लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए पकड़ी गई...
— Harshal Jagtap (@HarshalIdea) November 15, 2018
नोटबन्दी के बाद वाकई मे कांग्रेस के पास फंड की भयानक कमी है.. कैसे कैसे काम करने पड़ रहे है बेचारो को।।
मोदी जी इस्तीफा दो।@DrGPradhan pic.twitter.com/CtuoZIz4Z5
वायरल पोस्ट्स में इस्तेमाल की गई महिला नेता की तस्वीर को हमने गूगल पर रिवर्स सर्च किया तो हमें http://www.gurpreetkaur.in/about.php लिंक मिली। इस लिंक पर क्लिक करने पर हमें ठीक वही तस्वीर दिखी, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर हो रहा है।
आपको बता दें कि यह वेबसाइट मुंबई रीजनल महिला कांग्रेस कमिटी की वाइस प्रेजिडेंट गुरप्रीत कौर चड्ढा की है। अब यह बात तो स्पष्ट हो गई कि शेयर हो रही तस्वीर गुरप्रीत कौर चड्ढा की है, न कि किसी शबाना सारा अली की।जब हमने दूसरी तस्वीर को भी रिवर्स सर्च किया तो हमें beijingimpact.com की एक लिंक मिली, जिसमें ठीक वही तस्वीर लगी थी जिसे वायरल पोस्ट में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस पर कई अन्य तस्वीरें भी मिलीं। यह घटना 12 सितंबर 2012 की है, जब चीन के वेंझो शहर की पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कॉल गर्ल्स को पकड़ा था।
आपको बता दें कि खुद गुरप्रीत ने भी इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है। एक ट्वीट में गुरप्रीत ने लिखा है कि वायरल पोस्ट्स को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस कमिशनर से शिकायत कर दी है और बताया है कि गूगल पर मौजूद उनकी तस्वीरों का कुछ असामाजिक तत्वों ने गलत इस्तेमाल किया है।I thank DCP #AkbarPathan fm #Cybercrime for promising his help to solve the matter. Have put my complaint to @CPMumbaiPolice @RahulGandhi ji @sushmitadevmp ji. Thank you all for your love & support. Thanks @AjantaYadav and @MumbaiPMC colleagues for accompanying me. #betibachao pic.twitter.com/GfuD1bW7zz
— Gurpreet Kaur Chadha (@GurpreetKChadha) November 16, 2018
हमने ‘शबाना सारा अली’ कीवर्ड से गूगल पर सर्च भी किया, लेकिन हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली। अगर यह घटना हुई होती तो किसी न किसी मीडिया हाउस ने यह खबर जरूर पब्लिश की होती।
हमारी पड़ताल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता शबाना सारा अली के वैश्यावृत्ति धंधे में पकड़े जाने का दावा फर्जी साबित हुआ है।
