सम्बंधित जानकारी
- आलू के छिलकों को फेंकें नहीं, किचन में आ सकते हैं काम
- रात के समय जूठे बर्तन छोड़ने से हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या कहता है शास्त्र
- घर में रखी चांदी, तांबे, पीतल और कांसे की चीजों को मिनटों में करें साफ, सरल टिप्स
- मां अन्नपूर्णा की तस्वीर और प्रतिमा घर में रखने के नियम
- Kitchen Tips: सेंधा नमक में मिलावट की कैसे करें जांच
वास्तु: किचन में क्यों नहीं रखना चाहिए 5 चीजें
किचन या रसोईघर वास्तु अनुसार बनाएंगे और उसी के अनुसार वस्तुएं रखेंगे तो कभी भी रोग, शोक और धन की बर्बादी नहीं होगी। इसी के साथ ही कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे जहां वास्तु दोष निर्मित होता है, वहीं बरकत चली जाती है और हमेशा अन्न की कमी बनी रहती है। आओ जानते हैं कि किचन में कौनसी 5 वस्तुएं नहीं रखना चाहिए।
1. किचन में मिरर जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे विपरित प्रभाव पड़ता है और घर में कलह की स्थिति बढ़ती है।
2. किचन में टूटे फूटे बर्तन या अटाला नहीं रखना चाहिए। इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बरकत नहीं रहती है।
3. किचन में झाडू भी नहीं रखना चाहिए।
4. किचन में जर्मन या एल्यूमीनियम के बर्तन नहीं होना चाहिए। इससे चर्मरोग या कोई गंभीर रोग होने की संभावना रहती है।
5. किचन में चींटियों-कॉकरोचों, चुहे या अन्य प्रकार के कीड़े मकोड़े मारने की दवा नहीं रखना चाहिए। यह किचन के वातावरण को जहरिला बनाते हैं।
