1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Keep these things in the bedroom

वास्तु टिप्स : बेडरूम में रखें ये 7 चीजें तो बना रहेगा रिश्तों में प्यार और सम्मान

Keep these things in the bedroom
Bedroom vastu tips
शयनकक्ष या बेडरूम का वास्तु के अनुसार होना जरूरी है अन्यथा दांपत्य जीवन में दरार पैदा हो सकती है। बेडरूम में यदि आप वास्तु के अनुसार ये 7 चीजें ( keep these things in the bedroom) रखेंगे तो रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 7 वस्तुएं।
 
 
 
कौनसी 7 वस्तुएं रखें बेडरूम में?
 
1. लव बर्ड : बेडरूम में दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में लव बर्ड की सुंदर मूर्ति रखें। आप चाहें तो मेडरिन बतख या हंस का जोड़े की मूर्ति या तस्वीर भी रख सकते हैं। 
 
2. रंगबिरंगी कैंडल्स या क्रिस्टल बॉल्स : रंगबिरंगी कैंडल्स या रंगबिरंगी क्रिस्टल बॉल्स कमरे में रखें। लाल-सफेद फूल, कपूर और चांदी को कमरे में छुपा कर रखें। 
 
3. तस्वीर : राधा कृष्ण के चित्र या शादी की सुंदर तस्वीर को बेडरूम में उचित दिशा में सजाकर रखें। शादी की एलबम इसी रूम में रखें। 
 
4. हिमालय का चित्र : बेडरूम में उचित दिशा में हिमालय का सुंदर सा चित्र आपके मन को शांत करके प्रसन्नता भर देगा और प्रेम संबंधों में ऊंचाइयों को छुएंगे।
 
5. बांस का पौधा : आप अपने बेडरूम में बैंबू प्लांट रख सकते हैं। इसके लिए पूर्व दक्षिण का कॉर्नर बेस्ट है।
 
 
कौन-सी वस्तुएं नहीं होना चाहिए?
 
1. बिस्तर के सामने आईना कतई न लगाएं।
2. डबलबेड के गद्दे दो हिस्सों में न हो।
3. शयन कक्ष में धार्मिक चित्र नहीं होना चाहिए।
4. बेडरूम में लाल रंग का बल्ब नहीं होना चाहिए। नीले रंग का लैम्प चलेगा।
5. खराब बिस्तर, तकिया, परदे, चादर, रजाई आदि नहीं रखें। 
6. इस कक्ष में टूटा पलंग नहीं होना चाहिए। पलंग का आकार यथासंभव चौकोर रखना चाहिए। पलंग की स्थापना छत के बीम के नीचे नहीं होनी चाहिए। शयन कक्ष के दरवाजे के सामने पलंग न लगाएं। लकड़ी से बना पलंग श्रेष्ठ रहता है।
7. शयन कक्ष में झाड़ू, जूते-चप्पल, अटाला, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, टूटे और आवाज करने वाले पंखें, टूटी-फूटी वस्तुएं, फटे-पुराने कपड़े या प्लास्टिक का सामान न रखें।
 
अगला लेख
शुक्रदेव हुए मार्गी, 12 राशियों पर होगा बड़ा प्रभाव, यहां जानिए शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के सरल उपाय