सम्बंधित जानकारी
- प्रेम हथेली पर रखे पारे की तरह होता है : जानिए प्यार को लेकर क्या कहते हैं विद्वान
- Hybrid Dating: ऑनलाइन रोमांस का ट्रेंड, रिश्तों का एक नया विकल्प, लेकिन क्या ये आपके लिए सुरक्षित है
- Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इन आम गलतियों से हो जाता है ब्रेकअप
- मुझे भगाकर ले जाना... आई लव यू... तुम्हारी कुसुम
- I LOVE YOU : रोमांटिक मूड का जोक लोटपोट कर देगा
सिंगल हैं और प्यार करना चाहते हैं तो ये फूल रखें अपने कमरे में : लव वास्तु टिप्स
जिंदगी में हर कोई प्यार पाना चाहता है, परंतु यह किसी किसी को ही मिलता है। यदि आप सिंगल हैं और पाना चाहते हैं किसी का प्यार तो वास्तु के अनुसार आजमाएं फूलों के ये उपयोगी उपाय। जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
1. वास्तु और ज्योतिष के अनुसार अपने पास हमेशा एक गुलाब का फूल या कोई सुगंधित फूल रखें।
2. घर में जलभरे कांच के एक बाऊल में ताजा और सुगंधित गुलाबी फूल सजाकर रखें।
3. जिसे आप प्यार करते हैं उसे पिंक, पीले या लाल रंग की चीज़ें गिफ्ट ज़रूर दें।
4. रजनीगंध के फूल प्रेम के अदभुत प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें अपने कमरे में रखने से मनचाहा प्यार मिलता है।
5. दो गुलाब के फूल शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में जाकर अर्पित करने से प्यार में सफलता मिलती है।
6. पारिजात के फूलों को खासतौर पर लक्ष्मी पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे घर में अपने कमरे में रखने से मनचाहा प्यार मिलता है। पारिजात का वृक्ष जिसके भी घर के आसपास होता है उसके घर के सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।
7. अडेनियम,वैजयंती, मोगरा, रातरानी, कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूलों को भी घर में रखने से लाभ मिलता है।
