1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Young man arrested for urinating on woman

UP : अस्पताल में भर्ती महिला पर पेशाब करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ballia
urinates on woman: जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (police sub inspector) (नगर) वैभव पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी नाम की महिला की तहरीर पर बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के विकास सिंह के विरुद्ध भादंसं की धारा 294 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी, जहां मंगलवार की रात्रि विकास सिंह ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया तथा उसे अपशब्द कहे। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
रोजगार घोटाले के मामले में ED के सामने पेश हुए TMC सांसद अभिषेक बनर्जी