शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. vibhakar shastri resigns from congress, joins bjp
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (14:59 IST)

लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल

vibhakar shashtri joins bjp
Vibhakar Shastri news in hindi : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ले ली।
 
विभाकर शास्त्री सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
विभाकर के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिकृष्ण शास्त्री के बेटे हैं।