1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cloud burst in Amarnath 9 July Live Updates

अमरनाथ में बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 16 हुई (Live Updates)

cloud burst
नई दिल्ली। अमरनाथ में राहत और बचाव कार्य, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर राष्ट्रीय शोक समेत इन खबरों पर शनिवार, 9 जुलाई को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...

-जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
आर्थिक संकट से त्रस्त श्रीलंका में बिगड़े हालात। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा किया। क्रिकेटर सनथ जयसुर्या भी प्रदर्शनकारियों में शामिल।
-जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से आई बाढ़, मिट्टी में धंसे कई वाहन, सड़कों पर लगा जाम।
-भारत में पिछले 24 घंटों में 18,840 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित। महामारी से 43 लोगों की मौत। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 028 हुई।
-15,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट।
-ITBP ने कहा, राहत और बचाव  कार्य तेज कर दिया गया है। 30 से 40 यात्रा लापता, अब पूरा जोर लापता लोगों को ढूंढने पर।
-बारिश की वजह से ट्रेक पर फिसलन ज्यादा। अमरनाथ यात्रा स्थगित। लोगों को आगे नहीं जाने की सलाह।
 
ALSO READ: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता (वीडियो)
-अमरनाथ में बादल फटने से 15 लोगों की मौत, 48 घायल। राहत और बचाव कार्य जारी। गुफा के पास 2 से 3 हजार लोगों की फंसने की खबर।
-रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की 10 टीमें लगी।
-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर आज देश में 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक।