1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Deepotsava on Chhoti Diwali in Ayodhaya

Ayodhya Deepotsav : दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, आज शाम फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhaya Deepotsav
Ayodhaya Deepawali : छोटी दीपावली पर दीपोत्सव के लिए धर्मनगरी अयोध्या पूरी तरह तैयार है। दीपोत्सव में आज शाम 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जो कि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।
 
भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। रामकथा पार्क में सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे।
 
अयोध्या के घाटों पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सरयू पुल पर भी ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी होगी। इस पर 80 लाख रुपए खर्च होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 2017 में छोटी दीपावली पर मेगा इवेंट के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी। पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव पर 15 लाख दिए जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया। जलते दीपों का कीर्तिमान बनाने के लिए 2 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च हुए थे। 
 
दिवाली पर राम मंदिर को सजाया गया : भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अगले साल जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दिवाली के मौके पर राम मंदिर को पूरे जोर-शोर के साथ सजाया जा रहा है। दीपोत्सव और दिवाली मनाने के लिए मंदिर को फूलों समेत भव्य रूप से सजाया जा रहा है। राम मंदिर के गर्भगृह के भीतर का क्षेत्र, जहां भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जानी है, को भगवा रंग से सजाया गया है।
 
अगला लेख
मोटे अनाज के फायदों पर पीएम मोदी का गीत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित