1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP MP Savitri Bai Phule

मिशन 2019 को झटका, बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी छोड़ी

BJP MP Savitri Bai Phule
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।


सुश्री फुले 2014 के आम चुनाव में बहराइच से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। वे पिछले कई महीनों से कई बार खुलेआम पार्टी की आलोचना करती रही हैं। अपने समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए सुश्री फुले ने गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा, भाजपा समाज को बांटने की साजिश में जुटी हुई है। सुश्री फुले ने भाजपा पर दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि पार्टी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

उन्होंने राम मंदिर के मसले पर भी हाल में पार्टी पर निशाना साधते हुए राम मंदिर को देश के तीन प्रतिशत ब्राह्मणों के पैसे कमाने का जरिया बताया था।
अगला लेख
रायसेन में बाघ की मौत, तांत्रिक क्रिया का संदेह