सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आखिर क्यों है वाराणसी से इतना लगाव
- भाजपा को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा योगगुरु बाबा रामदेव का साथ
- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई रणनीति, तैयार करेगी 'बूथ सहयोगियों' की फौज
- तेलंगाना में समय से पहले चुनाव की स्थिति उत्पन्न करने को लेकर शाह का टीआरएस पर हमला
- लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए भाजपा ने बनाया खास 'टी-20 फॉर्मूला'...
रावण को मिला जिग्नेश का साथ, कहा दलित वोटों का बंटवारा मंजूर नहीं
सहारनपुर। गुजरात के चर्चित विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में दलित वोटों का बंटवारा रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।
मेवाणी चंद्रशेखर से मिलने उनके घर छुटमलपुर गांव गए। उन्होंने चंद्रशेखर की मां कमलेश देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और चंद्रशेखर से गले मिले। दोनों ने कुछ देर बंद कमरे में बातचीत की। बाद में जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दलित विरोधी मानसिकता रखती है और यही वजह है कि सहारनपुर जिला पुलिस प्रशासन ने न सिर्फ दलितों का उत्पीड़न करने दिया, बल्कि बिना कसूर चंद्रशेखर को रासुका में निरुद्ध रखा।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के भीम आर्मी के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करने संबंधी सवाल पर जिग्नेश ने कहा, बहनजी कुछ भी कहें, हम लोगों की कोशिश रहेगी कि दलित वोटों में बंटवारा करने की भाजपा की चाल नाकाम हो जाए।
गौरतलब है कि चंद्रशेखर चार दिवसीय पंजाब का दौरा करने के बाद सहारनपुर पहुंचे थे। चंद्रशेखर ने कहा कि भीम आर्मी सहारनपुर में नौ अक्टूबर को जनसभा करेगी। उसके लिए प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है। (वार्ता)
