सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में 464 और Corona संक्रमितों की मौत, संक्रमण के 20,503 नए मामले सामने आए
- 16वें दिन स्थिर रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- COVID- 19 Vaccination : बुजुर्ग को 4 बार लगी कोरोना की वैक्सीन, खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
- देश में फिर बेकाबू होता Corona, 6 दिनों से लगातार 40 हजार से ज्यादा नए मामले
- भारत में हर्ड इम्युनिटी के दावे कितने विश्वसनीय हैं?
गोल्ड डकैती के आरोप में एक और बदमाश गिरफ्तार, 2 किलो सोना भी जब्त | gold robbery
आगरा। करोड़ों रुपए की डकैती में फरार चल रहे 40 हजार के इनामी डकैत अविनाश उर्फ रेनू पंडित की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में उसके हाथ और पैर पर गोली लगी। मुठभेड़ सिकंदरा क्षेत्र में हुई। बदमाश से पुलिस ने 2 किलोग्राम सोना भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को बदमाशों ने कमला नगर स्थित गोल्ड लोन कंपनी में करोड़ों की डकैती डाली थी। पुलिस को रेनू पंडित के सिकंदरा क्षेत्र में मूवमेंट की खबर मिली थी। इसके बाद उसकी घेराबंदी की गई। घेराबंदी पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे बंदी बना लिया। उस पर 40 हजार का इनाम था। गैंग का सरगना नरेंद्र उर्फ लाला अभी फरार है और पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। बदमाश के पास से 40 हजार रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है।
