सम्बंधित जानकारी
- UP सरकार का 12,909 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट, औद्योगिक विकास के लिए 7500 करोड़
- Gangsters act case : अफजाल अंसारी बने रहेंगे सांसद, कृष्णानंद राय हत्याकांड पर Allahabad High Court का बड़ा फैसला
- गैंगस्टर और उसके भाइयों पर गिरी गाज, 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
- कांवड़िये को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, एसपी ने किया पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड
- UP के प्रतापगढ़ में बर्बरता, प्रेम प्रसंग को लेकर विवाहिता के बाल काटे, मुंह पर पोती कालिख
यूपी के एटा में कसरत के दौरान 12 बच्चे बेहोश
स्कूल में प्रार्थना के बाद बड़ा हादसा
Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल में प्रार्थना के बाद कथित रूप से दो बार कसरत और योगासन के लिए मजबूर किए जाने के कारण 12 बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के अनुसार, 'स्कूल में सुबह प्रार्थना के बाद कसरत करने के दौरान कुछ बच्चे बेहोश हो गए। प्रधानाचार्या संध्या शरण ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।'
सिंह ने बताया कि ऐसा आरोप है कि बच्चों से उमस भरी गर्मी में जबरन दो बार कसरत और योगासन कराया गया, जिससे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि आरोप की पड़ताल की जा रही है और बच्चों की जांच के लिए एक मेडिकल टीम स्कूल भेजी गई है।
सिंह ने बताया कि फिलहाल 12 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती कराए गए सभी बच्चे कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
file photo
file photo
