सम्बंधित जानकारी
- New Rules from December 2023 : 1 दिसंबर से UPI से लेकर SIM खरीदने को लेकर बदल रहे हैं नियम, आपके लिए जानना जरूरी
- LIC ने पेश की जीवन उत्सव पॉलिसी, जानिए क्या है इसमें खास
- NPCI का बड़ा फैसला, क्या बंद हो जाएगा आपका UPI अकाउंट?
- Indian Railways : हर यात्री को मिलेगा कन्फर्म टिकट, भारतीय रेलवे का बड़ा प्लान
- EPF में मिला दीपावली का तोहफा, इस तरह आसानी से चेक कर सकते हैं आपके खाते में ब्याज आया या नहीं
चुनाव खत्म होते ही महंगे हुए गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
LPG price hike news : 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही देश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 21 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
आज से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपए चुकाने होंगे। अब तक आपको एक गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए में मिलता था। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से क्रमश: 1908, 1749 और 1968.50 रुपए में मिलेगा।
विमान ईंधन की कीमत में कटौती : विमान ईंधन (ATF) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) का दाम 1,06,155.67 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,11,344.92 रुपए प्रति किलोलीटर था।
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस के दाम तय करती है। पिछले महीने की पहली तारीख को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा किया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta
