सम्बंधित जानकारी
- अब अपनी आवाज के जरिए कर सकते हैं UPI payment
- Google ने श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि, 60वीं जयंती पर बनाया Doodle
- IncomeTaxReturn : करदाताओं के लिए खुशखबरी! PhonePe से भर पाएंगे इनकम टैक्स, आया यह फीचर
- क्या UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज? NPCI ने दिया स्पष्टीकरण
- Indian Railways : हर यात्री को मिलेगा कन्फर्म टिकट, भारतीय रेलवे का बड़ा प्लान
NPCI का बड़ा फैसला, क्या बंद हो जाएगा आपका UPI अकाउंट?
UPI account : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने घोषणा की कि यदि आपका गूगल पे, पेटीएम फोनपे यूपीआई अकाउंट 1 साल से इनएक्टिव है तो यह 31 दिसंबर के बाद यह बंद हो जाएंगा।
एनपीसीआई ने एक सर्कुलर जारी कर थर्ड-पार्टी ऐप्स और बैंकों से उन यूपीआई आईडी और नंबरों को डिएक्टिवेट करने के लिए कहा है जो एक साल से अधिक समय से बंद पड़े हैं।
एनपीसीआई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यदि ग्राहक अपने पुराने नंबर को बैंकिंग प्रणाली से डीलिंक किए बिना अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं तो ग्राहकों को पैसे के अनजाने ट्रांसफर को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ऐसी संभावना मौजूद है जहां पुराने मोबाइल नंबर को नए जारीकर्ता को जारी किया जा सकता है।
गौरतलब है कि एनपीसीआई एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम संचालित करता है।
