सम्बंधित जानकारी
- अपना Phone चोरी होने से कैसे बचाएं? Phone की ये 5 settings हैं ज़रूरी
- Kissan GPT : ये AI tool बना है भारतीय किसानों के लिए
- 2000 के नोट का फैसला : बैंक में आपकी जमा राशि के ब्याज पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO News : क्या बदलेगा EPS 95 के तहत पेंशन का फॉर्मूला?
- savings और current अकाउंट को लेकर 1 जून से बदलने जा रहे हैं नियम, क्या है 100 Days 100 Pays कैंपेन?
कैसे होती है Google Map की income?
how google map earn money
कैसे काम करता है गूगल मैप?
गूगल मैप को 154 मिलियन से ज़्यादा लोग यूज़ करते हैं। गूगल मैप 5 तरीकों से अपना डाटा कलेक्ट करता है। चलिए जानते हैं इन 5 तरीकों के बारे में........
1. भूवैज्ञानिक मैप के लिए बेस मैप पार्टनर : बेस मैप पार्टनर (base map partner) सरकारी संस्था से भूवैज्ञानिक मैप का डाटा कलेक्ट करता है। इन संस्था में वन विभाग, रेल विभाग, भूवैज्ञानिक विभाग जैसे कई विभाग मौजूद होते हैं।
3. ट्रांजिट पार्टनर : ट्रांजिट पार्टनर, सरकारी यातायात की सुचना देता है। साथ ही एजेंसी के साथ मिलकर यातायात की अपडेट भी प्रदान करता है। इसमें बस, रेल, स्टॉप और कई रास्ते शामिल होते हैं।
4. मोबाइल के ज़रिए सुचना : गूगल मैप हमारी लोकेशन के डाटा को कलेक्ट करता है। GPS के कारण गूगल मैप ट्रैफिक और शॉर्ट कट जैसी सुचना प्रदान करता है। इसके साथ ही कई यूजर अपनी सुचना गूगल मैप को प्रदान करते हैं।
5. बिज़नेस : अगर आप कैफ़े, रेस्टोरेंट, क्लिनिक, सुपर मार्ट जैसे लोकेशन देखते हैं तो ये लोकेशन बिज़नेस ओनर द्वारा प्रदान की जाती हैं। गूगल में अपने बिज़नेस की जानकारी डालने के लिए Google Mybusiness पर इनफार्मेशन देनी होती है।
कैसे होती है गूगल मैप की इनकम?
गूगल मैप अपनी सर्विस के ज़रिए पैसे कमाता है। गूगल मैप अपनी सर्विस बिज़नेस को देता है। गूगल मैप की इनकम भी 2 प्रकार से होती है।
1. विज्ञापन : जब भी आप किसी प्रकार की लोकेशन को सर्च करते हैं तो आपको निचे top search या top place का विकल्प दिखता है। इस विकल्प में कुछ फेमस जगह मेंशन होती हैं। दरअसल कई बिज़नेस गूगल मैप को अपनी लोकेशन पिन करने के लिए पैसे देते हैं। प्रमोशन के कारण गूगल मैप इन लोकेशन को टॉप सर्च में दिखाता है।
इसके साथ ही गूगल मैप ने कई बिज़नेस से पार्टनरशिप की हुई है। अगर आप लोकेशन सर्च करेंगे तो आपको कैब का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन में उबर आएगा जिसकी मदद से आप कैब बुक कर सकते हैं।
