सम्बंधित जानकारी
- Kissan GPT : ये AI tool बना है भारतीय किसानों के लिए
- 2000 के नोट का फैसला : बैंक में आपकी जमा राशि के ब्याज पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO News : क्या बदलेगा EPS 95 के तहत पेंशन का फॉर्मूला?
- savings और current अकाउंट को लेकर 1 जून से बदलने जा रहे हैं नियम, क्या है 100 Days 100 Pays कैंपेन?
- इन AI tools की मदद से बनाएं faceless Youtube Video
अपना Phone चोरी होने से कैसे बचाएं? Phone की ये 5 settings हैं ज़रूरी
Phone Lost Setting
1. पासवर्ड सेट करें : अधिकतर लोग अपने फोन में पासवर्ड सेट करते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिनके फोन में पासवर्ड नहीं होता है। अपने फोन में से ज़रूरी सुचना को बचाने के लिए आप पिन सेट करें। साथ ही अपने फिंगर प्रिंट और फेसलॉक को सेट करके रखें। फोन से फिंगरप्रिंट और फेसलॉक स्कैम के ज़रिए खोलना आसान होता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप हमेशा अपने फोन में पिन रखें। साथ ही UPI व्हाट्सएप, ईमेल जैसे एप पर भी एप लॉक(app lock) लगाएं।
2. Find My Phone इनेबल करें : आप अपने फोन में Find My Device का विकल्प ऑन करके रखें। इस विकल्प के ज़रिए आपके फोन में GPS से लोकेशन ट्रेस की जाएगी। लोकेशन ट्रेस करने के लिए आपका फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन ऑन होना चाहिए। हालांकि बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आपके फोन की लास्ट लोकेशन दिखाई जाएगी जब भी आपका फोन स्विच ऑन होगा। ये ऑप्शन के ज़रिए आप लोकेशन किसी होटल या फेमस लोकेशन के पास देख सकते हैं।
3. अपने फोटो और कॉन्टैक्ट को बैकअप रखें : फोन चोरी या गुमने के बाद हमें सबसे ज़्यादा दुख अपने फोटो और कॉन्टैक्ट(contact) के लिए ही होता है। आप अपने फोटो को हमेशा बैकअप(backup) करके रखें। बैकअप के लिए आप गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज या आपके फोन के अकाउंट में फोटो रख सकते हैं। साथ ही अपने कॉन्टैक्ट नंबर, सिम कार्ड या फोन में सेव न करें। हमेशा अपने कॉन्टैक्ट गूगल अकाउंट या जीमेल अकाउंट में ही सेव करें।
5. नोट रखें : अगर आपका फोन किसी भले और ईमानदार इंसान के हाथों में चला गया तो वो नोट के ज़रिए आपका पता लगा सकता है। हमेशा अपने फोन में एक नोट रखें जिसमें आपका पता, दूसरे सदस्य का फोन नंबर, आपका पूरा नाम लिखा हो। आप अपने फोन कवर के पीछे नोट रख सकते हैं। साथ ही आप अपने स्क्रीन वॉलपेपर पर नोट सेट कर सकते हैं। आपके गूगल अकाउंट पर भी अपनी सुचना को सेव करके रखें।
फोन चोरी या गुम जाए तो क्या करें?
- अगर आपका फोन चोरी या गुम हो जाता है तो आपको सबसे पहले अपने सभी अकाउंट के पासवर्ड को चेंज करना है।
- इसके बाद 'log out from all device' का विकल्प सेलेक्ट करके सभी डिवाइस से अपना अकाउंट हटाना है।
- अपने सर्विस प्रोवाइडर या सिम के कस्टमर केयर पर फोन चोरी या गुमने की सुचना दें जिससे वो सभी सर्विसेज बंद कर दें।
-
फोन गुमने या चोरी होने की सुचना पुलिस को दें ताकि वो फोन की लोकेशन ट्रेस कर आपका फोन ढूंढ सकें।
