Terrorism News

Wed, 17 Jun 2026

Notifications




पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष: आस्था-परंपरा-विकास का अनूठा संगम बना नमो-मोहन का MP मॉडल

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष: आस्था-परंपरा-विकास का अनूठा संगम बना नमो-मोहन का MP मॉडल'विरासत से विकास,' यह वह वाक्य है जो आज बदलते भारत की पहचान बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से इसका गहरा संबंध है। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल के 12 सफलतम वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और उन्होंने इन वर्षों में 'विरासत से विकास' मंत्र पर ही विकसित भारत का सपना देखा है। उनके इस वाक्य की छाया में मध्यप्रदेश भी उत्तरोत्तर प्रगति की राह पर दौड़ रहा है। मध्यप्रदेश अपने प्राचीन मंदिरों, स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परम्पराओं के लिए देश में जाना जाता है। केन्द्र की मोदी सरकार के सहयोग से यह राज्य बीते 12 वर्षों में विकास के परिवर्तनों का बड़ा साक्षी बना है। केंद्र सरकार की मदद से मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण के कई कार्य हुए हैं। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश में धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विकास पर विशेष जोर दे रही है। मोहन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्प को मध्यप्रदेश में पूरा करने की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।⁠

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश में खास तैयारियां की जा रही है। परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी जिलों के एसपी को विशेष निर्देश दिए है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रश्नपत्रों के प्राप्त होने से लेकर उनके सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक परिवहन, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं एवं सामग्री की सुरक्षित वापसी तक संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः सुरक्षित एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।