1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज पर्व
  4. Hartalika teej water rulls

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण करें या नहीं?

Hartalika teej rulls 2023
Hartalika Teej Vrat 2023 : हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पावन पर्व 18 सितंबर 2023, दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं कड़ा व्रत रखती हैं। इस व्रत में कई कड़े नियमों का पालन आवश्यक बताया गया है। इस व्रत में 24 घंटे तक जल भी नहीं ग्रहण करते हैं।
 
इस व्रत में महिलाओं को रातभर जागना होता है और जागकर मिट्टी के बनाए शिवलिंग की प्रहर अनुसार पूजा करना होती है। पूजा के अलावा महिलाएं रातभर जागकर भजन-कीर्तन भी करती हैं। शिव जी, माता पार्वती और गणेश जी प्रतिमा को अगले दिन सुबह विधिवत विसर्जित करने के बाद पारण ही किया जाता है। पारण के समय ही जल ग्रहण करते हैं।
 
ऐसी मान्यता भी है कि जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण कर लिया जाता है, तो अन्न की प्रकृति के अनुसार उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। लेकिन यह मान्यता एक जनश्रुति भर है। इस व्रत में किसी भी प्रकार से अन्न-जल ग्रहण नहीं किया जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद जल पीकर व्रत खोलने का विधान है। 
 
जल का सेवन : जल पीने से मछली का जीवन मिलता है।
 
ऐसी मान्यता भी है कि इस दिन व्रती महिला जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण कर लिया जाता है तो अन्न की प्रकृति के अनुसार उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। इसीलिए व्रत को तोड़ा नहीं जाता है। इन दिन महिलाओं को रातभर जागना जरूरी होता है, क्योंकि आठों प्रहर पूजा भी करना होती है और यह भी मान्यता या अंधविश्वास है कि जो महिला सो जाती है उसे अजगर या मगरमच्छ की योनि प्राप्त होती है।
अगला लेख
Ganesh Chaturthi 2023: दक्षिण भारत के 7 प्रमुख गणेश मंदिर