Hariyali Teej 2023: प्रेगनेंसी में इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत
hariyali teej 2023
हरियाली तीज 2023 में महिलाएं कैसे व्रत रखें
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो हरियाली तीज के दिन निर्जल व्रत न रखें।
- प्रेगनेंसी में रखा गया व्रत अपने आप ही पूर्ण माना जाता है।
- इस दौरान व्रत रखने से व्रत का अधिक फल भी प्राप्त होता है।
-
शास्त्रों के अनुसार भी विशेष परिस्थितियों में नियमों में बदलाव मान्य हैं।
हरियाली तीज 2023 के व्रत में क्या खाएं
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो चाय या कॉफ़ी जैसी चीजें ग्रहण न करें।
- कैफीन की जगह आप रसीले फल खा सकती हैं या दही ले सकती हैं।
- साथ ही आप ज्यादा से ज्यादा पानी का भी सेवन कर सकती हैं।
- प्रेग्नेंट महिला के लिए व्रत में खाया हुआ मान्य नहीं होता है।
हरियाली तीज 2023 के व्रत में क्या न करें
- प्रेग्नेंट महिलाएं हरियाली तीज के व्रत के दिन दोपहर में न सोएं।
- हरियाली तीज पर प्रेग्नेंट महिलाएं किसी अन्य के घर न जाएं।
- प्रेग्नेंट महिलाएं हरियाली तीज पर शिव जी के भजन सुनें।
-
इससे होने वाले शिशु पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
व्रत के लिए बनाए एक प्लान
अगर आप तीज का व्रत रख रही हैं तो अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए व्रत के लिए प्लान बनाएं। यानी व्रत के समय आपको क्या खाना है, कब-कब खाना है? आदि। इसके साथ ही आप अपनी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखें। खाने के साथ जूस का भी सेवन करें ताकी आपको कमजोरी न हो। प्रेग्नेंट महिलाएं इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
