सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Chaturthi 2022 Bhog: चतुर्थी पर बूंदी के लड्डू के भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, जानिए कैसे बनाएं?
- गुड़ और तिल खाने के फायदे आपको चौंका देंगे, जानें Til Gud Ke Laddu बनाने की सरल विधि
- तिल चतुर्थी भोग : तिलकूट के लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि, यहां पढ़ें Tilkut Recipe
- व्रत का खाना : षट्तिला एकादशी पर बनाएं फलाहारी दही भल्ले
- ठंड में बस यह एक लड्डू देगा दिन भर की गर्माहट, जानिए सरल विधि
चतुर्थी विशेष नैवेद्य : तिल-गुड़ के मोदक से खुश होंगे श्री गणेश, पढ़ें सरल विधि
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का प्रिय व्यंजन 'मोदक' है। गणेश जी मोदक के भोग से प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। यहां चतुर्थी के खास अवसर पर आपके लिए प्रस्तुत हैं तिल-गुड़ के शाही मोदक बनाने की आसान विधि modak ka bhog।
सामग्री : तिल-मोदक Ingredient
1 कटोरी तिल, 1, 1/2 (डेढ़ कटोरी) गुड़ (बारीक किया हुआ), 1 कटोरी मैदा, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, शुद्ध देसी घी (तलने के लिए)।
Method विधि :
सबसे पहले मैदे में एक बड़ा चम्मच घी का मोयन देकर आटा गूंथ लें। तत्पश्चात तिल (Til) को सेंक कर मिक्सी में हल्के बारीक कर लें। एक बर्तन में गुड़ की चाशनी तैयार करके आंच से उतार लें। अब उसमें तिल, मेवे की कतरन और पिसी इलायची मिला दें। ध्यान रहे मिश्रण थोड़ा नरम ही रहें।
फिर मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर हल्के से बेलें और उसमें तिल-गुड़ का मिश्रण भर कर मोदक बना लें। सभी मोदक बन जाने पर गरम घी में धीमी आंच पर तल लें। तैयार स्वादिष्ट तिल-गुड़ के मोदक से भगवान श्री गणपति जी को भोग (Lord Ganesha prasad) लगाएं।
Modak
