सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Chaturthi 2022 Bhog: चतुर्थी पर बूंदी के लड्डू के भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, जानिए कैसे बनाएं?
- मंगलवार को ये 10 मीठी चीजें चढ़ाएं श्री हनुमान को, धन समृद्धि के साथ मिलेगा विजय का आशीर्वाद
- Winter Special : विंटर सीजन में खाएं 'डेलीशियस गाजर का हलवा', पढ़ें रेसिपी और 5 फायदे
- winter recipe : विंटर स्पेशल गाजर का मुरब्बा, आपने ट्राई किया क्या?
- ठंड के लड्डू कैसे बनाते हैं, जानिए सरल विधि
ठंड में बस यह एक लड्डू देगा दिन भर की गर्माहट, जानिए सरल विधि
सौंठ के लड्डू की सामग्री- Ingredients for Winter Laddu Recipe : 150 ग्राम बारीक पिसी हुई सोंठ, 600 ग्राम गेहूं का मोटा आटा, 150 ग्राम बारीक कटा गोंद, 100 ग्राम खसखस, 250 ग्राम मेवा कतरन, 50 ग्राम मेथीदाना (बारीक पिसा हुआ), 10 ग्राम इलायची पाउडर, 100 ग्राम खारक पाउडर, 1 किलो गुड़, 250 ग्राम शकर का बूरा (पिसी शकर), शुद्ध घी जरूरत के अनुसार।
कैसे बनाएं लड्डू, पढ़ें विधि-How to make Sonth Laddu : सोंठ के लड्डू (Sonth Laddu) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके गोंद को तल कर हल्का-सा कुचल लें। अब खसखस डालकर हल्का सेंककर निकाल लें। उसी कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालें और मेथीदाने को धीमी आंच में भून कर अलग रख लें। अब पुन: कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें और आटा डालकर भून लें। आटा गुलाबी सिंकने पर सोंठ पाउडर डालकर उसे भी भून लें। आवश्यकता हो तो घी थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए भूनते रहें। आटा ब्राउन होने पर आंच से उतार लें।
अब गुड़ को बारीक करके गरम कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर उसके साथ चलाएं। जब गुड़ और घी अच्छीतरह मिक्स हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब पूरी तैयार सामग्री उसमें डाल दें। मेवे की कतरन, शकर का बूरा और इलायची पाउडर मिला दें। पूरे मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके गुनगुना रहने पर सभी सामग्री के लड्डू बना लें।
लीजिए आपके लिए तैयार है स्वाद में लाजवाब सोंठ के लड्डू (Sonth ke Laddu)। सर्दी के दिनों में sardiyo ka svasthy vardhak vyanjan यह एक लड्डू (Winter Laddu Recipe) शरीर को गर्माहट तो देगा ही, साथ ही कई रोगों से लड़ने में आपकी मदद भी करेगा Winter Healthy Food।
rk.
laddu recipe
