सम्बंधित जानकारी
- गणेशोत्सव 2019 : गणपति जी को उनके प्रिय भोग से करें प्रसन्न, पढ़ें मोदक बनाने की 7 सरल विधियां
- चतुर्थी पर तिल-गुड़ के मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग, हर मनोकामना होगी पूरी
- श्री गणेश को अनंत चतुर्दशी के दिन चॉकलेट मोदक से करें प्रसन्न, पढ़ें 7 सरल टिप्स
- कैसे बनाएं घर पर शाही मोदक, यहां पढ़ें आसान विधि....
- गणेश जी को प्रसन्न करना है तो बनाएं नारियल-सूजी के रसीले मोदक, पढ़ें सरल रेसिपी
चावल-नारियल के लाजवाब मोदक। Home Made Modaks
कवर सामग्री :
1 कप चावल का आटा , 1/2 कप मैदा, 2 टी स्पून देशी घी, चुटकी भर नमक।
भरावन सामग्री :
2 कप किसा ताजा नारियल, पाव कप काजू दरदरा पिसा हुआ, पाव कप पिस्ता कतरन, 1 टी स्पून इलायची पावडर, 1/2 कप दूध, केसर 4-5 लच्छा, 1 कप शक्कर।
विधि :
एक कड़ाही में, नारियल, काजू, पिस्ता व शक्कर डालें तथा दूध डाल कर पकाते रहें। मावा जैसा गाढ़ा होने लगे तो आंच से उतारें व इलायची मिला लें। अब चावल के आटे में मैदा, घी व नमक मिलाकर गूंथ लें व पतली-पतली छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
भरावन सामग्री थोड़ी-थोड़ी भरकर मोदक तैयार कर लें। एक कड़ाही में घी गर्म करें व धीमी आंच पर मोदक सुनहरे होने तक लें। अब केसर को दूध में घोटें व मोदक पर बिंदी लगाकर सजाएं और पेश करें।
