सम्बंधित जानकारी
- आज इस नैवेद्य से प्रसन्न होकर हर संकट से मुक्ति का वरदान देंगे बजरंगबली, पढ़ें 5 भोग
- विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?
- चतुर्थी भोग : आज बूंदी के लड्डू से प्रसन्न करें श्री गणेश को, पढ़ें आसान विधि
- भगवान श्रीराम को प्रिय हैं ये भोग, आज प्रसाद में अवश्य चढ़ाएं
- इस इमरती के भोग से प्रसन्न होंगे ये 2 देवता, पढ़ें विधि
इस पूर्णिमा पर गाय के दूध की इस शाही खीर से लगाएं भगवान को भोग
सामग्री : 2 लीटर गाय का दूध, डेढ़ मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी मेवे की कतरन (बादाम-पिस्ता, काजू), 3 बड़े चम्मच शकर, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए, 1/2 चम्मच इलायची पावडर।
विधि : खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। दूध में चार-पांच उबाल आने पर चावल का पूरा पानी निथार कर उसमें डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब कटोरी में रखी भीगी केसर को मैश कर दें और उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार गाय के दूध से बनी शाही खीर से भगवान को भोग लगाएं।
ALSO READ: साँसों को साध लीजिए, इन 5 योगा को आजमा लीजिए
