1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. ram navmi bhog

भगवान श्रीराम को प्रिय हैं ये भोग, आज प्रसाद में अवश्य चढ़ाएं

ram navmi bhog
ram navmi bhog
 

शाही धनिया पंजीरी
 
सामग्री : 1 कप धनिया पाउडर, 1/3 कप पिसी हुई चीनी, 1/2 कप ड्रायफ्रूट्‍स की कतरन, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 केसर के लच्छे, घी आश्यकतानुसार। 
 
कैसे बनाएं धनिया पंजीरी :
 
1. जितना प्रसाद बनाना है उस हिसाब से धनिया पाउडर लें। 
 
2. अब इस धनिया पाउडर को देसी घी में मिलाकर कड़ाही में सेंक लें।  
 
3. ठंडा होने के बाद इसमें पिसी हुई चीनी मिला दें। 
 
4. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे ड्रायफ्रूट्‍स डालें, ऊपर से केसर बुरकाएं और भगवान श्रीराम को शाही धनिया पंजीरी से भोग लगाएं। 

अगला लेख
श्रीराम पर कविता : हे राम, रोम-रोम में रमण तुम्हीं, गति का नाम तुम्हीं