सम्बंधित जानकारी
- Navratri Food : साबूदाना वडा विथ पोटॅटो
- Navratri Food Recipes : नवरात्रि व्रत में बनाएं ये खास 10 डिशेज और रहे हेल्दी
- Navratri Vrat Recipe : नवरात्रि में बनाएं यह खास हेल्दी फलाहार, नोट करें सरल रेसिपी
- Navratri Recipe : स्वादिष्ट चटपटा दही भल्ला
- पोटॅटो टिक्की विथ पनीर, जानिए झटपट कैसे बनाएं यह व्यंजन?
नवमी पर प्रभु श्री राम को लगाएं पंचामृत का भोग, होंगे प्रसन्न, पढ़ें पारंपरिक विधि
श्री राम नवमी (Shri Ram Navami) के दिन प्रसाद के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र जी को नैवेद्य में पंचामृत (Panchamrut) चढ़ाया जाता है, क्योंकि भगवान राम के पूजन में दूध और घी का अहम स्थान माना गया है। इसके अलावा इस दिन, श्रीखंड, खीर और हलवा अवश्य बनाया जाता है। अत: रामभक्त को प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्ति के लिए चैत्र शुक्ल नवमी के दिन इन प्रसादों को भोग स्वरूप अवश्य चढ़ाना चाहिए। आइए जानें पंचामृत बनाने की सरल एवं पारंपरिक विधि-
पंचामृत की सरल विधि-Panchamrut kaise banayen
सामग्री :
250 मिली गाय का दूध (ताजा), 2 टेबल चम्मच मिश्री पिसी हुई, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच देशी घी, 2 चम्मच ताजा दही, 2-3 तुलसी के पत्ते।
विधि :
- सबसे पहले गाय के ताजे दूध में पिसी मिश्री, शहद, दही एवं घी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- इसमें तुलसी के पत्ते मिलाएं।
- लीजिए पंचामृत तैयार है। इस प्रकार दूध, चीनी, शहद दही और घी आदि पांच अमृतों को मिलाकर ही पंचामृत बनाया जाता है, इसके सेवन से स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
