सम्बंधित जानकारी
- अमावस्या पर केसरिया खीर से लगाएं शिवजी को भोग, पढ़ें सरल विधि
- गठिया, कमर तथा जोड़ों के दर्द में लाभ देंगे मैथी के लड्डू, सर्दी में अवश्य खाएं
- कोरोना और सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे तिल-गुड़ के ये खास 4 व्यंजन
- श्रीगणेश का प्रसाद : राइस-कोकोनट मोदक से करें गणपति को प्रसन्न
- श्राद्ध का प्रसाद : शाही रसीले मालपुए
अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें मालपूए का भोग, मिलेगा शुभता का आशीष
Malpua Bhog
मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। भगवान को इसका भोग लगाने से वे अतिप्रसन्न होते हैं। अमावस्या पर भोलेनाथ को लगाएं मालपूए का भोग...
सामग्री :
1 कप मैदा छना हुआ, 1 कप दूध, 1 चम्मच सौंफ, डेढ़ कप शक्कर, 1 चम्मच नीबू रस, घी (तलने और मोयन के लिए), डेकोरेशन के लिए मेवे की कतरन, 1 चम्मच इलायची पावडर।
विधि :
पहले मैदे में दो बड़े चम्मच घी का मोयन डालें, तत्पश्चात दूध और सौंफ मिलाएं और घोल तैयार कर लें। एक मोटे पेंदे के अलग बर्तन में शक्कर, नीबू रस और तीन-चौथाई कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
एक कड़ाही में घी गर्म करके एक बड़े चम्मच से घोल डालते जाएं और करारा फ्राय होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोएं और एक अलग बर्तन में रखते जाएं।
इस तरह सभी मालपुए तैयार कर लें और ऊपर से मेवे की कतरन और इलायची बुरका कर अमावस्या पर शंकरजी को मालपूए का भोग लगाएं।
