सम्बंधित जानकारी
- डायबिटिक रोगी टेंशन फ्री होकर खाएं ये मिठाई, घर पर कैसे बनाएं? पढ़ें आसान विधि
- बारिश के मौसम में घर पर कैसे बनाएं भुट्टे का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि
- चतुर्थी पर श्री गणेश को चढ़ाएं यह प्रसाद, प्रसन्न होकर देंगे आशीष
- चतुर्थी भोग : आज बूंदी के लड्डू से प्रसन्न करें श्री गणेश को, पढ़ें आसान विधि
- विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?
डायबिटीज रोगी घर पर कैसे बनाएं Healthy Sugar Free Dates Rolls, जानिए
Dates Roll Recipe
सामग्री :
500 ग्राम पिंड खजूर (डेट्स, Dates), 1 कटोरी सिंकी और पिसी हुई तिल, दो बड़े चम्मच ताजी मलाई, 1 कप काजू, बादाम, पिस्ते की कतरन तथा थोड़ी-सी खसखस।
विधि :
सबसे पहले पिंड खजूर की गुठली निकालकर टुकड़े-टुकड़े कर लें। अब कड़ाही में मलाई गरम करके उसमें पिंडखजूर के टुकड़े डालें व हिलाती रहें। पिंड खजूर गल जाने पर उसमें पिसी हुई तिल, मेवे की कतरन डालकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक थाली में लेकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 बड़े-बड़े रोल बना लें।
अब एक थाली में थोड़ी-सी खसखस फैला दें। फिर बने हुए रोल को खसखस पर लपेटें और एक प्लास्टिक शीट में लपेटकर फ्रिज में रख दें। 2-3 घंटे बाद बाहर निकाल कर शीट हटा दें व चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। यह मिठाई खाने में लाजवाब और कई दिनों तक खराब नहीं होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
नोट : मधुमेह के रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी इत्यादि वर्जित है, वे सीमित मात्रा में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
