सम्बंधित जानकारी
- फ्रूट्स रबड़ी, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे
- आज इस नैवेद्य से प्रसन्न होंगे होंगे ये 2 देवता, पढ़ें आसान विधि
- चतुर्थी विशेष : आज शाही तिल-गुड़ मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग
- चतुर्थी भोग : आज बूंदी के लड्डू से प्रसन्न करें श्री गणेश को, पढ़ें आसान विधि
- विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?
चतुर्थी पर श्री गणेश को चढ़ाएं यह प्रसाद, प्रसन्न होकर देंगे आशीष
कवर सामग्री :
1 कप चावल का आटा , 1/2 कप मैदा, 2 टी स्पून देशी घी, चुटकी भर नमक।
भरावन सामग्री :
2 कप किसा ताजा नारियल, पाव कप काजू दरदरा पिसा हुआ, पाव कप पिस्ता कतरन, 1 टी स्पून इलायची पावडर, 1/2 कप दूध, केसर 4-5 लच्छा, 1 कप शकर।
विधि :
एक कड़ाही में, नारियल, काजू, पिस्ता व शकर डालें तथा दूध डाल कर पकाते रहें। मावा जैसा गाढ़ा होने लगे तो आंच से उतारें व इलायची मिला लें। अब चावल के आटे में मैदा, घी व नमक मिलाकर गूंथ लें व पतली-पतली छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
भरावन सामग्री थोड़ी-थोड़ी भरकर मोदक तैयार कर लें। एक कड़ाही में घी गर्म करें व धीमी आंच पर मोदक सुनहरे होने तक लें। अब केसर को दूध में घोटें व मोदक पर बिंदी लगाकर सजाएं और पेश करें।
