सम्बंधित जानकारी
- विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?
- Raw Mango Juice : गर्मी का सच्चा साथी 'कैरी का पना', जानिए इसके 5 महालाभ
- अगर खाना चाहते हैं इंदौर के पोहे, तो आ सकते हैं इन प्रसिद्ध स्थानों पर
- धनिये की पंजीरी : जानिए कैसे बनाएं यह प्रसाद, पढ़ें आसान विधि
- मुलायम पुरनपोली कैसे बनाएं, सरल तरीका जानिए
घर में कैसे बनाते हैं बेसन के लड्डू?
Besan Laddu Recipe
घर में बेसन के लड्डू बनाना बेहद आसान है। अधिकतर बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग, प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। इतना ही नहीं बेसन के लड्डू का दान करना उत्तम माना गया है। आइए यहां जानते हैं घर पर कैसे बनाएं बेसन के लड्डू, पढ़ें सरल विधि-
सामग्री : 250 ग्राम मोटा या दरदरा पिसा हुआ बेसन, 200 ग्राम शकर का बूरा, 1 चम्मच पिसी इलायची, 1/2 कप मेवे की कतरन, शुद्ध देसी घी (आवश्यकनुसार), चांदी का वर्क।
विधि : बेसन के लड्डू घर तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन को छान लें। फिर 4-5 चम्मच शुद्ध घी डालें, घी गरम होने पर बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए और बेसन के सिंकने की खुशबू ना आ जाए। बस यह ध्यान रखें कि बेसन जल न जाएं।
अब इसे एक थाली में निकाल कर ठंडा होने दें। जब यह गुनगुना हो जाए तब शकर का बूरा, पिसी इलायची व मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिश्रण को मिक्स करके एकसार कर लें। फिर इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भगवान को भोग लगाएं।
नोट : बेसन के लड्डू बनाने समय आप घी तथा शकर अपने हिसाब से कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो शकर की मात्रा थोड़ी और बढ़ाई जा सकती है।
