सम्बंधित जानकारी
- ठंड में गर्माहट देंगे ये 7 तरह के Yummy सूप
- जन्माष्टमी भोग : इन 5 तरह की खास पंजीरी भोग से करें श्री कृष्ण को प्रसन्न, नोट करें रेसिपी
- किचन गार्डन कैसे मेंटेन करें, कौन से पौधे हैं काम के, जानिए सरलता से उगने वाले 10 बेहतरीन प्लांट
- 4 weight loss drink आजमाएं, शर्तिया वजन कम करेंगे
- Summer Detox : कैसे तैयार करें जीरा-धनिया-सौंफ का पानी, जानिए फायदे
धनिये की पंजीरी : जानिए कैसे बनाएं यह प्रसाद, पढ़ें आसान विधि
सामग्री :
100 ग्राम साबुत खड़ा धनिया, 100 ग्राम पिसी शकर, छोटी पाव कटोरी कटे हुए मखाने, 25 ग्राम सूखे खोपरे के टुकड़े, काजू और बादाम की कतरन, 2 -3 इलायची पिसी हुई, कुछेक किशमिश, 4-5 केसर के लच्छे, घी (अंदाज से)।
विधि :
* सबसे पहले एक कड़ाही में छोटा आधा चम्मच घी गर्म करें।
* अब धनिया डालकर धीमी आंच पर भूनें।
* जब धनिए से खुशबू आने लगे तब आंच से उतारकर ठंडा कर लें।
* अब सभी मेवे भूनकर अलग रखें।
* धनिया ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक बीस लें।
* अब इसमें पिसी शकर, तले मेवे और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
* केसर से सजाएं।
* लीजिए तैयार है शाही धनिया-मेवे की पंजीरी।
अब इस प्रसाद से भगवान को भोग लगाएं।
