सम्बंधित जानकारी
- जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में सोसा को सीधे सेटों में हराया
- टाटा ओपन में हिस्सा लेंगे दुनिया के 6ठे नंबर के खिलाड़ी एंडरसन
- आईलीग के शानदार 5 मैचों में रिकॉर्ड दर्शक संख्या
- रोहित ने कहा, रायडू ने भारतीय टीम की नंबर 4 की पहेली सुलझाई
- मिशन 2019 : बिहार में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा भाजपा-जदयू के बीच बनी सहमति
नोवाक जोकोविच फिर से नंबर एक के सिंहासन पर काबिज होंगे
पेरिस। राफेल नडाल ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापिस ले लिया है, जिससे नोवाक जोकोविच का नंबर एक के सिंहासन पर फिर काबिज होना तय हो गया है।
नडाल ने आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मेरे पेट की मांसपेशियों में तकलीफ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मुझे नहीं खेलना चाहिए।’
जोकोविच अगले सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो जाएंगे। रोजर फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जो 100वें एटीपी खिताब से एक जीत की दूरी पर है।
