सम्बंधित जानकारी
- टाटा ओपन में हिस्सा लेंगे दुनिया के 6ठे नंबर के खिलाड़ी एंडरसन
- नोवाक जोकोविच ने चौथी बार शंघाई मास्टर्स खिताब जीता
- ताजा एटीपी टेनिस रैंकिंग में स्पेनिश स्टार राफेल नडाल टॉप पर
- सिमोना हालेप रिटायर्ड हर्ट होकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटीं
- बोपन्ना-मायनेनी युगल में हारे, लेकिन भारत अब भी डेविस कप फाइनल्स की दौड़ में
जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में सोसा को सीधे सेटों में हराया
पेरिस। नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में 5वें खिताब के अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को दूसरे दौर में जाओ सोसा के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ की। दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच ने सोसा को 7-5, 6-1 से हराया।
जोकोविच दूसरे सेट में जब 5-1 के स्कोर पर मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब उन्होंने दर्शक दीर्घा में मौजूद एक व्यक्ति को अपना तौलिया भी दिया, जो बीमार लग रहा था। उस व्यक्ति ने इसके बाद तौलिए से अपना माथा पोंछा।
जोकोविच अगले दौर में दामिर जुमहुर से भिड़ेंगे जिन्होंने 14वें वरीय स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-3 से हराकर उलटफेर किया। दूसरी तरफ 5वें वरीय मारिन सिलिच ने जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेबर को दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से हराया। (भाषा)
