सम्बंधित जानकारी
- आनंद को आर्तमीव ने बराबरी पर रोका, भारतीय चुनौती समाप्त
- सात सांसदों, 199 विधायकों ने नामांकन के समय नहीं दी पैन कार्ड की जानकारी, रिपोर्ट में खुलासा
- महिला जूनियर आर्टिस्ट के साथ 'हाउसफुल 4' के सेट के पास बदसलूकी
- गोवा ने घर में सीजन के पहले मैच में मुंबई को 5-0 से हराया
- आई लीग में इस बार खिताब के लिए 11 क्लबों में होगी भिड़ंत
लगातार तीसरी जीत से ISL के शीर्ष पर पहुंचा एफसी गोवा
मडगांव। फेरान कोरोमिनास के दो गोल की मदद से बदौलत एफसी गोवा ने रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में एफसी पुणे सिटी को 4-2 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
इस शानदार जीत से एफसी गोवा अंकतालिका में शीर्ष पर भी पहुंच गया है। पुणे की यह लगातार तीसरी हार है और वह सबसे निचले स्थान पर है।
गोवा के लिए कोरोमिनास (पांचवें, 35वें मिनट), हुगो बोउमोस (12वें) तथा जैकीचंद सिंह (20वें) ने गोल किए। इस मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए। पुणे की ओर से मासेलिन्हो ने आठवें और एमिलियानो एल्फारो ने 23वें मिनट में गोल किया।
पिछले तीन मैचों में 10 गोल करने वाली गोवा की टीम ने पांचवें ही मिनट में अपना जलवा दिखाते हुए गोल दाग दिया। यह गोल कोरोमिनास ने किया। उन्होंने पांचवें सत्र का अपना पांचवां गोल अहमद जाहो की मदद से किया।
पुणे ने हालांकि आठवें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। यह गोल उसके स्टार मार्सेलिन्हो ने किया और इसमें रोबिन सिंह ने उनकी मदद की। पुणे की टीम बराबरी के इस गोल की खुशी अभी ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि गोवा ने एक और गोल करते हुए फिर से बढ़त बना ली। गोवा के लिए यह गोल 12वें मिनट में बोउमोस ने किया और कोरोमिनास ने इसमे उनकी मदद की।
गोवा की टीम यही नहीं रुकी। उसने 20वें मिनट में एक और गोल कर अपनी बढ़त को 3-1 कर दिया। उसके लिए तीसरा गोल जैकीचंद सिंह ने किया। इस बार भी कोरोमिनास ने गोल करने में अपने साथी की मदद की।
पुणे ने भी दबाव नहीं बनने दिया और उसने 23वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। पुणे को मैच में वापस लाने वाला यह गोल कप्तान एल्फारो ने जोनाथन विला की मदद से किया।
मार्सेलिन्हो 28वें मिनट में फ्री किक पर गोल करने से चूक गए। बदले में 30वें मिनट में गोवा ने एक अच्छा हमला किया लेकिन वह नाकाम रहा। मार्सेलिन्हो ने हालांकि 35वें मिनट में एक और गोल दागकर पुणे के खेमे में खलबली मचा दी। यह उनका इस सत्र का छठा गोल है और वह अब सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। पुणे ने दूसरे हाफ में वापसी के लिए कोशिश की लेकिन गोवा ने उसके प्रयासों को आसानी से नाकाम किया।
