सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप के सेलफोन विवाद पर व्हाइट हाउस ने किया खुलासा, न्यूयॉर्क टाइम्स को दी चुनौती
- पिशाचों की उपासना करती थीं दो छात्राएं, बनाया तंत्र विद्या से 15 बच्चों को मारकर उनका खून पीने का प्लान
- ह्यूस्टन टेक्सॉस में उत्साह से मनी MPMM की पिकनिक
- ग्रीन पटाखे क्या हैं, कहां और कब मिलेंगे
- स्वामीनारायण संप्रदाय के पुरोहित पर रेप का आरोप, दो बार बनाया युवती को शिकार
सात सांसदों, 199 विधायकों ने नामांकन के समय नहीं दी पैन कार्ड की जानकारी, रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली। देश में सात मौजूदा सांसदों और 199 विधायकों ने अपने पैन कार्ड विवरण घोषित नहीं किए हैं, जिनकी चुनाव के वक्त नामांकन पत्र भरने के लिए आवश्यकता होती है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) की इस रिपोर्ट को 542 लोकसभा सांसदों और 4,086 विधायकों के स्थाई खाता संख्या (पैन) के विवरण के विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है।
संसद और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्रों के साथ अपने हलफनामों में पैन का विवरण देना होता है। एडीआर ने एक बयान में कहा कि पैन विवरण घोषित नहीं करने वाले सबसे अधिक 51 विधायक कांग्रेस के हैं। इसके बाद भाजपा के 42 विधायक, माकपा के 25 विधायक हैं।
राज्यवार सबसे अधिक संख्या (33) केरल से है। इसके बाद मिजोरम (28) और मध्य प्रदेश (19) हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिजोरम राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 40 हैं जिसमें से 28 विधायकों ने पैन विवरण नहीं दिया है।
