1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth Games Hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया

Commonwealth Games
गोल्ड कोस्ट। आखिरी 5 मिनट में 2 गोल करके भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के पूल 'ए' के मैच में मलेशिया को 4-1 से हराकर जीत की राह पर लौटी। डिफेंडर गुरजीत कौर ने 6ठे और 39वें मिनट में भारत के लिए गोल किए, वहीं कप्तान रानी रामपाल ने 56वें और लालरेमसियामी ने 59वें मिनट में मैदानी गोल दागे।
 
इससे पहले भारत को गुरुवार को शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग वाली वेल्स टीम ने 3-2 से हराया था। मलेशिया के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में नूरानी रशीद ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। पिछले 2 राष्ट्रमंडल खेलों में 5वें स्थान पर रही भारतीय टीम 8 अप्रैल को इंग्लैंड से खेलेगी। (भाषा)
अगला लेख
बाउट में घायल महाराष्ट्र के पहलवान की मौत