सम्बंधित जानकारी
- फेंगशुई के 7 आइटम घर में लाएंगे धन
- सूर्य ग्रहण कब है, दिवाली के पहले या दिवाली के बाद
- धनतेरस कब है? आज से ही कुबेर को कर लें प्रसन्न
- सूर्य ग्रहण के मंत्र : इन 10 मंगल मंत्रों से मिलेगा सूर्य ग्रहण का शुभ फल
- Weekly Horoscope October 2022: अक्टूबर माह का पहला हफ्ता क्या लेकर आया है सभी के लिए (पढ़ें 12 राशियां)
दिवाली के दूसरे दिन है सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण की हर डिटेल्स
इस बार वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। यह ग्रहण दीपावली के ठीक एक दिन बाद होगा। प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या को दीपावली पर्व मनाया जाता है। अत: इस बार 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली मनाई जाएगी तथा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक देता है और इसी घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता हैं।
कहां-कहां दिखाई देगा- यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक होने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय दिखाई देगा।
ग्रहण का समय- (Solar Eclipse Time) : इस बार सूर्य ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को सायंकाल 04.29 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 05.42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
राशियों पर असर- 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि को तनाव, मिथुन को नौकरी, व्यापार में समस्या, कन्या को धन, रुपया-पैसों की तंगी तथा तुला राशि वालों को सेहत के मामले में ठीक नहीं रहेगा यानी इन 4 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान संभल कर रहना आवश्यक होगा।
