30 October Birthday: आपको 30 अक्टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!
30 October Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 30 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 30 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी-पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
होमी जहांगीर भाभा (Homi Jehangir Bhabha): भारत के महान परमाणु भौतिक विज्ञानी, जिन्हें 'भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक' कहा जाता है।
प्रमोद महाजन (Pramod Mahajan): भारतीय राजनीतिज्ञ, जो भाजपा के एक प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय मंत्री थे।
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale): भारतीय फिल्म, टेलीविजन और मराठी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता।
सुकुमार राय (Sukumar Ray): बांग्ला साहित्य के प्रसिद्ध कवि, लेखक, चित्रकार और बाल साहित्यकार।
अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya): हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्व गायक।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

