सम्बंधित जानकारी
- Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर
- सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026: जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, देखें पूरा राशिफल
- Partial Solar Eclipse: कल होगा आंशिक सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा
- सूर्य ग्रहण के समय इन 7 राशियों पर मंडराएगा खतरा, भूलकर भी न करें ये गलती
- Annular Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और वह किन देशों में दिखाई देगा?
2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव
surya grahan 2026
1. 2020 में कुल 6 ग्रहण लगे थे (2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण), जो ज्योतिषीय और वैश्विक उथल-पुथल की दृष्टि से काफी चर्चा में रहा था।
- 10 जनवरी– चंद्र ग्रहण
- 5 जून– चंद्र ग्रहण
- 21 जून– सूर्य ग्रहण
- 5 जुलाई– चंद्र ग्रहण
- 30 नवंबर– चंद्र ग्रहण
-
14 दिसंबर– सूर्य ग्रहण
2. अगला 5+ ग्रहणों वाला वर्ष: आने वाले समय में 2029 में 6 ग्रहण (4 सूर्य और 2 चंद्र) लगेंगे।
- 14 जनवरी 2029– आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
- 12 जून 2029– आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
- 25–26 जून 2029– पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse)
- 11 जुलाई 2029– आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
- 5 दिसंबर 2029– आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)
- 20–21 दिसंबर 2029– पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse)
अधिकतम 7 ग्रहण कब लगेंगे?
एक साल में 7 ग्रहण (जो कि अधिकतम सीमा है) बहुत कम बार होते हैं। पिछली बार ऐसा 1982 में हुआ था। भविष्य में यह दुर्लभ संयोग इन वर्षों में बनेगा।
वर्ष 2038: इसमें 3 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण लगेंगे।
वर्ष 2094: इसमें 4 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण लगेंगे।
एक वर्ष में 7 ग्रहणों का गणित
एक वर्ष में 7 ग्रहण तभी लग सकते हैं जब पहला ग्रहण जनवरी की शुरुआत में लग जाए। इससे साल के अंत (दिसंबर) तक सातवें ग्रहण के लिए समय मिल जाता है। नासा के आंकड़ों के अनुसार, 5,000 वर्षों के इतिहास में केवल 25 साल ऐसे रहे हैं जिनमें 5 सूर्य ग्रहण लगे हों। आखिरी बार ऐसा 1935 में हुआ था और अब अगली बार 2206 में होगा।
विशेष: इस साल (2026) कुल 4 ग्रहण लगेंगे:
- 17 फरवरी- सूर्य ग्रहण
- 3 मार्च- चंद्र ग्रहण
- 12 अगस्त- सूर्य ग्रहण
- 28 अगस्त- चंद्र ग्रहण
