Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर
Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण रहेगा। भारतीय मानक समय अनुसार यह सूर्यग्रहण दोपहर 03:26:06 बजे से प्रारंभ होकर शाम 07:57:06 बजे पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 01 मिनट तक रहेगी। यह भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। हालांकि इस ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। कुछ विद्वान इसे आंशिक सूर्य ग्रहण तो कुछ इसे वयलयकार सूर्य ग्रहण अर्थात 'रिंग ऑफ फायर' कह रहे हैं।
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव (संक्षिप्त):
1. मेष राशि (शुभ): करियर में उन्नति और बड़े प्रमोशन के प्रबल योग।
2. वृषभ राशि (शुभ): करियर में सकारात्मक बदलाव, संपत्ति में लाभ के योग।
3. मिथुन राशि (अशुभ): आर्थिक स्थिति में दबाव, पारिवारिक तनाव के योग।
4. कर्क राशि (अशुभ): भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव; स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
5. सिंह राशि (अशुभ): परिवार और करियर दोनों में सावधानी बनाए रखने की जरूरत है।
6. कन्या राशि (शुभ): रुकावटें दूर हो सकती हैं और वर्कप्लेस में भी शुभ फल मिलेंगे।
7. तुला राशि (अशुभ): सेहत और वैवाहिक जीवन में तनाव आने के योग हैं।
8. वृश्चिक राशि (अशुभ): करियर में लापरवाही से नुकसान, पारिवारिक तनाव, सेहत का रखें ध्यान।
9. धनु राशि (शुभ): भाग्य का साथ मिलेगा, करियर और शिक्षा में बड़ी सफलता।
10. मकर राशि (अशुभ): कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, रिश्तों में तनाव के संकेत।
11. कुंभ राशि (अशुभ): निवेश और समझौतों में जल्दबाजी न करें, सेहत पर असर, दुर्घटना से बचें।
12. मीन राशि (अशुभ): वैवाहिक जीवन में तनाव, यात्रा में सावधानी बरतें, आंखों का रखें ध्यान।