सम्बंधित जानकारी
- Surya Grahan 2024: 54 साल बाद बाद लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण, जानें 5 रोचक तथ्य
- Solar eclipse 2024 : साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान होगी ये 3 अनोखी घटना
- Solar eclipse 2024: 15 दिनों के अंतराल में चंद्र और सूर्य यानी 2 ग्रहणों से भारी संकट के संकेत
- Solar eclipse 2024: 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण के समय होगी ये सबसे बड़ी घटना, अमेरिका में नजर आएगी
- Solar eclipse 2024: होली पर चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें खग्रास सूर्य ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखेगा या नहीं?
Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, 6 राशियों की किस्मत पलट देगा
Surya Grahan 2024
कब से कब तक लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण 2024-
- दिनांक : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा खग्रास सूर्य ग्रहण।
- समय : अमेरिका में ग्रहण दोपहर 02:10 पर प्रारंभ होगा, 03:25 पर परम ग्रास होगा और 04:36 पर यह समाप्ता हो जाएगा। जबकि भारतीय समय के अनुसार रात 09:12 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि में 01:25 बजे समाप्त हो जाएगा।
- सूर्य ग्रहण की अवधि : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 25 मिनट रहेगी।
- ग्रहण-नक्षत्र : यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों पर पड़ सकता है।
कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टारिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला नजर आएगा। यह ग्रहण खासकर अमेरिका में ज्यादा दृश्यमान होगा।
सूतक काल : इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि यह भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य होगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
Effect of solar eclipse on zodiac signs
1. मेष राशि : आपके लिए सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। यह आपके करियर और नौकरी में बेहतरीन संभावनाएं प्रकट करेगा। उच्चपद की प्राप्त होगी। मान सम्मान या यक्ष में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में भी उत्तम सौदे प्राप्त होंगे। धन समृद्धि का विस्तार होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा।
2. मिथुन राशि : आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई बहन, मित्र और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको फिजूल खर्चे से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह ग्रहण आपके लिए शुभ ही है।
3. सिंह राशि : नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। समाज और परिवार में मान, सम्मान एवं यश में बढ़ोतरी होगी। वाणी में सुधार होगा। व्यापारी हैं तो विशेष लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपके लिए यह ग्रहण शुभ है।
4. कन्या राशि : सेहत में सुधार होगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो लाभ होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
5. तुला राशि : धन संबंधी समस्याओं का निदान होगा। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापारी हैं तो अच्छे सौदे हो सकते हैं। खर्च बढ़ने के साथ ही आमदानी भी बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी।
6. धनु राशि : आपके लिए सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
