सम्बंधित जानकारी
- Solar eclipse 2024 : साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान होगी ये 3 अनोखी घटना
- Solar eclipse 2024: 15 दिनों के अंतराल में चंद्र और सूर्य यानी 2 ग्रहणों से भारी संकट के संकेत
- Solar eclipse 2024: 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण के समय होगी ये सबसे बड़ी घटना, अमेरिका में नजर आएगी
- Solar eclipse 2024: होली पर चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें खग्रास सूर्य ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखेगा या नहीं?
- 15 दिनों के अंदर ही होगा चंद्र और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
Surya Grahan 2024: 54 साल बाद बाद लगेगा खग्रास सूर्य ग्रहण, जानें 5 रोचक तथ्य
Solar eclipse 2024: वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन लगेगा। 54 साल बाद यह ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जबकि धरती पर कुछ मिनटों के लिए अंधकार छा जाएगा। इसी के साथ 3 अनोखी घटना घटेगी। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके चलते भारतीय लोग अद्भुत नजारा देखने से चुक जाएंगे। लेकिन अमेरिका में इस ग्रहण को लेकर बहुत उत्सुकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इसका लाइव स्ट्रीम करेगा।
सूर्य ग्रहण के 5 रोचक तथ्य:
1. सबसे लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि न्यूयार्क में 02 घंटे 28 मिनट तक रहेगी। न्यूयार्क में यह सूर्य ग्रहण दोपहर 02:04 पर प्रारंभ होगा। दोपहर 03:18 पर यह पूर्ण यानी खग्रास होगा। 03:20 पर यह अपने चरम पर होगा। 03:22 से यह हटना प्रारंभ होगा और 04:32 पर यह अपनी समाप्ति की ओर होगा। लेकिन अमेरिका में इसकी शुरुआत दोपहर 12:23 से हो जाएगी और करीब 04:40 तक यह ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण की समग्रता 4 मिनट 28 सेकंड की है।
भारतीय समयानुसार यह रात्रि 09:12 पर प्रारंभ होकर रात में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा यानी कुल अवधि 4 घंटे 37 मिनट की होगी। सूर्य ग्रहण की इतनी लम्बी अवधि 54 सालों बाद लगने जा रही है। 2024 का सूर्य ग्रहण 2017 की तुलना में लगभग 2 मिनट ज्यादा समय तक दिखेगा।
2. सबे बड़ी छाया : पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय होगा जबकि 7 मिनट 50 सेकंड के लिए पूरा अंधेरा छा जाएगा, लेकिन 100 मिनट तक यह ग्रहण अपने चरम पर नजर आएगा। उस समय चंद्रमा धरती से सिर्फ 3, लाख 60 हजार किलोमीटर की दूरी पर होगा। पृथ्वी के करीब होने की वजह से चंद्रमा का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। परिणाम यह होगा कि ये ज्यादा देर तक सूर्य को ढकेगा और धरती पर अंधकार की अवधि भी लंबी होगी। सूर्य के सामने चांद के जाने से भूमि पर चांद की जो छाया बनेगी, वो करीब 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। यह मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पड़ेगी। पूर्णता के 322 किमी के पथ में 3.16 करोड़ लोग रहते हैं।
Solar eclipse 2024
3. धूमकेतु का नजारा : ग्रहण के दौरान ही आकाश में एवरेस्ट पर्वत से तीन गुना बढ़ा पी12 नाम का धूमकेतु दिखाई देगा जिसे अमेरिका ने 'शैतान' नाम दिया है। हालांकि यह सूर्य से बहुत दूर होगा। इसके दिखाई देने की संभावना भी मानी जा रही है।
4. दो ग्रहों का नजारा : ग्रहण के दौरान ही बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को आप अपनी आंखों से एक साथ देख सकेंगे। बृहस्पति सूर्य के उपर और शुक्र नीचे नजर आएगा।
5. अगली बार 2078 में दिखेगा ऐसा ग्रहण : अब से ठीक 54 साल पहले यानी 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण लगा था। इसके बाद इतनी लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण फिर 100 साल के बाद ही होगा इसलिए ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी यह सूर्य ग्रहण बहुत खास रहने वाला है।
